पहाड़ों में बर्फबारी का लेना था मजा, अब मिल रही जेल की हवा

पहाड़ों में बर्फबारी का लेना था मजा, अब मिल रही जेल की हवा

पुलिस के अनुसार, लूटी गई कार में जीपीएस तो था, लेकिन काम नहीं कर रहा था और लूटे गए फोन की लोकेशन बार-बार बदल रही थी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की।


नई दिल्ली
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का मजा लेने के लिए 5 दोस्तों ने प्लान बनाया। उन्हें कार लेकर जाना था, पर पैसे नहीं थे। इसलिए सबने मिलकर कार लूट ली। पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर लिया और अब पांचों जेल की हवा खा रहे हैं। पुलिस टीम ने 24 घंटे में कार लूट के मामले को सुलझा लिया।
डीसीपी एंटो अल्फोंस के अनुसार, द्वारका जिले की जॉइंट टीम ने इस मामले का खुलासा किया है। आरोपियों ने 4 जनवरी की रात कार लूटी थी। उनका मकसद गाड़ी और रुपयों का इंतजाम करना था। आरोपियों के पास से लूट गई कार के अलावा मोबाइल, चोरी की एक बाइक, स्कूटर भी मिला है।
पुलिस के अनुसार, लूटी गई कार में जीपीएस तो था, लेकिन काम नहीं कर रहा था और लूटे गए फोन की लोकेशन बार-बार बदल रही थी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। लोकेशन के आधार पर पुलिस इलाके की छोटी गलियों तक पहुंची। एक पार्क के पास कुछ लड़के नजर आए, जो बाइक स्टार्ट कर रहे थे। पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने की कोशिश की। उनमें से 2 को पुलिस ने पकड़ लिया। उनकी पहचान घनश्याम माकन और विकी के रूप में हुई। आरोपियों के पास से मोबाइल, कैश और चाकू मिला।
दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने चार अन्य दोस्तों के साथ मिलकर कार लूट की है। उसके बाद सिमरदीप, कासिम और शुभम को भी पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शिमला में हो रही बर्फबारी देखना चाहते थे। पैसे कम थे और दो कारों की जरूरत थी। कार लूट से पहले आरोपियों ने पंजाबी बाग से एक तेज रफ्तार बाइक चुराई। 4 जनवरी को आरोपी द्वारका में घूम रहे थे, तभी उनकी नजर एक कार पर पड़ी। उन्होंने उसके आगे बाइक लगाकर उसे रोका और लूट की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article