अमेरिका-ईरान में तनावः भारतीय नौसेना ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खाड़ी में तैनात किए युद्धपोत

अमेरिका-ईरान में तनावः भारतीय नौसेना ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खाड़ी में तैनात किए युद्धपोत

नई दिल्ली


अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए भारतीय नौसेना ने खाड़ी में अपने युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। ऐसा समुद्री रास्ते से हो रहे व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। नौसेना का कहना है कि हमने मौजूद स्थिति पर नजर बना रखी है।
उल्लेखनीय है कि ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी के अमेरिकी हमले में मारे जाने के बाद तेहरान ने इराक स्थित अमेरिका के एयरबेस पर कई मिसाइल दागे हैं। ईरान का दावा है कि इसमें 80 सैनिक मारे गए हैं, जबकि अमेरिका ने इन दावों का खंडन किया है। अमेरिका रक्षा सूत्रों के मुताबिक, सैनिकों को पेंटागन ने संभावित हमले को लेकर पहले ही अलर्ट कर दिया था और उनके पास बंकर में छुपने के लिए पर्याप्त समय था।

उधर, भारतीय नौसेना ने कहा कि युद्धपोत और विमान इलाके में तैनात कर दिए गए हैं। इसका मकसद भारतीय व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा देना है। हम मौजूदा हालात पर नजर रखे हैं और किसी भी तरह के संकट का जवाब देने को तैयार हैं।

नेवी ने कहा, 'भारतीय नौसेना खाड़ी में स्थिति पर नजर रखे हुए है और हमारे समुद्री मार्ग से होने वाले व्यापार और इंडियन फ्लैग मर्चेंट वेसल्स की सुरक्षा सुनिश्चित के लिए इलाके में मौजूद हैं। भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।'

Related Posts

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article