ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग, मदद के लिए आगे आए दुनियाभर के खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग, मदद के लिए आगे आए दुनियाभर के खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है और पीड़ितों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। शेन वॉर्न ने अपनी जर्सी नीलाम करने का फैसला किया तो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान ने हर छक्के पर 250 डॉलर डोनेट करने का फैसला किया। इसके साथ ही टेनिस के खिलाड़ियों ने भी दानका फैसला किया।नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग से बड़ा नुकसान हुआ है। पूरी दुनिया इस आग को लेकर चिंतित है। इस आग की चपेट में जिन लोगों को जान और संपत्ति का नुकसान हुआ है उन परिवारों की मदद के लिए खिलाड़ी बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच होने वाले वन-डे इंटरनैशनल के जरिए राहत और पुनर्वास के लिए फंड इकट्ठा किया जाएगा। डेविड वॉर्नर ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिससे वास्तवकि स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article